ePaper

कंपनी के कर्मचारी से दो लाख की लूट

Updated at : 19 Apr 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारी से दो लाख की लूट

छड़वा डैम पुल के निकट अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम जांच में जुटी पुलिस, राशि वसूली कर लौट रहा था कर्मचारी कटकमसांडी : उज्जीवन स्माल बैंक के कर्मचारी रवि कुमार अग्रवाल से दो नकाबपोश अपराधी दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना छड़वा डैम पुल के निकट गुरुवार को शाम चार बजे […]

विज्ञापन

छड़वा डैम पुल के निकट अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जांच में जुटी पुलिस, राशि वसूली कर लौट रहा था कर्मचारी
कटकमसांडी : उज्जीवन स्माल बैंक के कर्मचारी रवि कुमार अग्रवाल से दो नकाबपोश अपराधी दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना छड़वा डैम पुल के निकट गुरुवार को शाम चार बजे घटी.
बताया जाता है कि उज्जीवन फाइनेंस के कर्मचारी रविकुमार अग्रवाल कटकमसांडी के बहिमर गांव से ऋण राशि वसूल कर वापस हजारीबाग की ओर बाइक से जा रहे थे. छड़वा डैम पुल के निकट मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने पहले रवि की बाइक को धक्का मारा, उसके बाद दोनों ने उसकी पिटाई की और बैग लूट कर फरार हो गये.
बैग में दो लाख रुपये के अलावा एक टैब था. घटना की जानकारी मिलते ही पेलावल ओपी पुलिस और कटकमसांडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. रवि कुमार धनबाद के राजगंज का रहनेवाला है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola