जोनल कमांडर की निशानदेही पर कई हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

चतरा : टंडवा के गड़ागड़ा गांव से 28 फरवरी को गिरफ्तार टीएसपीसी जोनल कमांडर कबीर उर्फ किशोर गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किये हैं. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी अखिलेश वी वारियार ने दी. उन्होंने बताया कि एएसपी अभियान निगम प्रसाद ,अजय कुमार द्वितीय कमान पदाधिकारी व […]

विज्ञापन
चतरा : टंडवा के गड़ागड़ा गांव से 28 फरवरी को गिरफ्तार टीएसपीसी जोनल कमांडर कबीर उर्फ किशोर गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किये हैं.
यह जानकारी शुक्रवार को एसपी अखिलेश वी वारियार ने दी. उन्होंने बताया कि एएसपी अभियान निगम प्रसाद ,अजय कुमार द्वितीय कमान पदाधिकारी व टंडवा एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में छापामारी दल गठन किया गया. छापामारी के दौरान नक्सली कबीर गिरफ्तार हुआ.
कबीर के पास से एक लोडेड एसएलआर राइफल व 10 राउंड जिंदा कारतूस, जबकि उसके साथी के पास से 7.62 एमएम का पांच राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि कबीर की निशानदेही पर एक एके-46 राइफल, एक एके 47 राइफल, तीन सेमीऑटोमेटिक राइफल के अलावा विभिन्न बोर के 1036 राउंड कारतूस, नौ मैगजीन और सात चार्जर बरामद किये गये. कबीर पर टंडवा, सिमरिया, गिद्दी, कटकमसांडी, बड़कागांव समेत कई थाना क्षेत्रों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola