टंडवा : हथियार व बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टंडवा : पुलिस ने घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. उनके पास से हथियार व चोरी की बाइक बरामद की गयी है. थाना प्रभारी सुधीर चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रात अवर निरीक्षक अनंत शाह गश्ती पर थे. इस दौरान पोस्ट ऑफिस […]

विज्ञापन

टंडवा : पुलिस ने घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. उनके पास से हथियार व चोरी की बाइक बरामद की गयी है. थाना प्रभारी सुधीर चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रात अवर निरीक्षक अनंत शाह गश्ती पर थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर आ रहे दो लोग पुलिस का वाहन देखते ही खौफ से गिर गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली.

तलाशी दौरान उनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक स्प्रिंग चाकू व मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले आयी. उनकी पहचान पिपरवार थाना क्षेत्र के तरवां आराटांड़ महेंद्र गंझू व अनिल कुमार राम के रूप में हुई हैं. अपराधी जिस बाइक पर सवार थे, वो चोरी की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola