रांची : उग्रवादियों को फंडिंग पर एनआइए की कार्रवाई, बिंदु गंझू, कोहराम समेत 14 आरोपियों पर चार्जशीट

Updated:
विज्ञापन

रांची : एनआइए ने चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से उग्रवादियों को फंडिंग करने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. जिनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है उनमें आधुनिक पावर के महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, मास्टरमाइंड सुभान खान, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, बिंदेश्वर गंझू […]

विज्ञापन
रांची : एनआइए ने चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से उग्रवादियों को फंडिंग करने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. जिनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है उनमें आधुनिक पावर के महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, मास्टरमाइंड सुभान खान, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, कोहराम, प्रदीप राम सहित अन्य शामिल हैं. इनके खिलाफ जांच में तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) को फंड (पैसे) देने की पुष्टि हुई है.
टीपीसी को लेवी देने के लिए ही ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का ठेका लिया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू सिंह ने मगध व आम्रपाली प्रोजेक्ट में कोयला ढुलाई का ठेका हासिल किया. उसे यह ठेका टीपीसी के आक्रमण उर्फ नेताजी की अनुशंसा पर मिला था. टेरर फंडिंग के इस मामले में अब तक एनआइए ने सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola