बहन से की छेड़खानी तो भाई ने पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लालपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार आमिर हसन नामक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने इसी मामले में छेड़खानी के आरोप में दो अन्य युवक मासूम और रियाज के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. तीनों कांटाटोली के रहनेवाले हैं. दोनों आरोपी की तलाश […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार आमिर हसन नामक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने इसी मामले में छेड़खानी के आरोप में दो अन्य युवक मासूम और रियाज के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. तीनों कांटाटोली के रहनेवाले हैं. दोनों आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की सुबह 11 बजे अमरावती कॉम्पलेक्स के समीप की है. छात्रा कहीं जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार रियाज और मासूम वहां पहुंचे और युवती को कमेंट करने लगे. इस पर युवती चिल्लाने लगी. तब वहां समीप खड़े आमिर हसन भी छात्रा को परेशान करने लगा. इसी बीच छात्रा का भाई वहां पहुंच गया और आमिर हसन को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. आमिर को पिटता देख बाइक से पहुंचे दोनों युवक वहां से भाग निकले. छात्रा का भाई आरोपी युवक को पीटते हुए थाना लेकर पहुंचा और लालपुर पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










