27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल सेना के जवान की मौत

मांडर : सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान अनिल खलखो (35) का गुरुवार को पुरे सैनिक सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव कंजिया मरईटोली मे अंतिम संस्कार किया गया. उसकी अंतिम यात्रा में सेना के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए. छुट्टी में घर आये अनिल खलखो चार दिन […]

मांडर : सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान अनिल खलखो (35) का गुरुवार को पुरे सैनिक सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव कंजिया मरईटोली मे अंतिम संस्कार किया गया. उसकी अंतिम यात्रा में सेना के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए.
छुट्टी में घर आये अनिल खलखो चार दिन पूर्व 18 दिसंबर को मांडर कंजिया पथ पर गैस गोदाम के निकट सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे.
जिसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया था. बाद में उसे सेना के नामकुम स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को तड़के चार बजे वह जिंदगी की लड़ाई हार गया था. इससे पहले गुरुवार की शाम को करीब 6.30 बजे तिरंगे में लिपटा अनिल खलखो का पार्थिव शरीर जब उसके पैतृक गांव कंजिया मरई टोली लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया. उसकी पत्नी नीलम खलखो, बहने अनिमा खलखो, अमृता खलखो व अनु खलखो का रो-रो कर बुरा हाल था. पत्नी नीलम खलखो अपने नौ माह के इकलौते पुत्र अनुग्रह खलखो को गोद में लेकर बार-बार यह कहते हुए गश खा रही थी.
पिता मतियस खलखो पथरायी आंखों से अपने बेेटे का पर्थिव भारीर को देख रहे थे. रोते बिलखते परिवार को देख वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखे भी नम हो गयी. अनिल खलखो की माता जसिंता खलखो की हत्या डायन-बिसाही के आरोप दो वर्ष पूर्व 2015 को गांव के ही लोगों ने कर दी थी. तबसे उसके 65 वर्षीय पिता मतियस खलखो गुमशुम से रहने लगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें