19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया आत्मदाह

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंतर्गत पुरानी बस्ती में महिला जोनो देवी (57) ने सोमवार को अपने पति धनु मंडल (80) से झगड़े के बाद शरीर में आग लगा कर आत्महत्या कर ली. झगड़े के पीछे पैसे के लेनदेन की बात सामने आयी है. पुरानीबस्ती गल्लीसाई निवासी धनु व जोनो के […]

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंतर्गत पुरानी बस्ती में महिला जोनो देवी (57) ने सोमवार को अपने पति धनु मंडल (80) से झगड़े के बाद शरीर में आग लगा कर आत्महत्या कर ली. झगड़े के पीछे पैसे के लेनदेन की बात सामने आयी है. पुरानीबस्ती गल्लीसाई निवासी धनु व जोनो के बीच सुबह झगड़ा हुआ.

झगड़े के कुछ देर बाद जोनो ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और शरीर पर केरोसीन डाल कर आग लगा ली. घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग पहुंचे. तब तक जोनो की मौत हो गयी थी.

घटना की सूचना वार्ड पार्षद दिनेश कुमार जेना को दी गयी. पार्षद ने चक्रधरपुर थाने को जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति धनु मंडल से घटना के बारे में पूछताछ की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें