गुजरात: वापस नहीं मिल रहे थे उधार दिये पैसे! परिवार ने उठाया बड़ा कदम, डायमंड सिटी में दिल दहला देने वाली घटना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Oct 2023 4:57 PM
गुजरात में एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर और फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि परिवार का मुखिया ठेकेदार के रूप में काम करता था, और आर्थिक तंगहाली झेल रहा था. इस कारण सभी ने आत्महत्या कर लिया. वहीं पुलिस के मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.
Suicide in Gujarat: गुजरात की डायमंड सिटी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 7 लोगों की खुदकुशी की खबर ने सबको झंझोर कर रख दिया है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा का कहना है कि सातों शव अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट में मिले हैं. वहीं सुसाइड नोट के मुताबिक परिवार ने आर्थिक तंगी से तंग आकर खुदकुशी का रास्ता अख्तियार कर लिया. वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि छह लोगों की मौत जहर खाने से हुई है, जबकि एक का शव फंदे से लटका मिला.
सुसाइड नेट में क्या लिखा है
घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आत्महत्या करने वालों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसके माता-पिता, दंपति का छह साल का बेटा और 10 और 13 साल की दो बेटियां शामिल हैं. हालांकि, सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसमें रूपये के लेन देन का ब्योरा लिखा है. बता दें, यह परिवार का मुखिया ठेकेदार का काम करता था. इस परिवार ने कुछ लोगों को उधार रुपये दिये थे लेकिन वो पैसा लेनदार वापस नहीं कर रहे थे. इस कारण परिवार ने सामूहिक खुदकुशी कर ली.
#WATCH | Surat, Gujarat: On the alleged suicide of seven members of a family, Rakesh Barot, DCP, Surat, says, "Seven members of a family have committed suicide… They have written a suicide note, and we are verifying the reason… It appears mostly to be an economic problem…… pic.twitter.com/YvvOc51HuJ
— ANI (@ANI) October 28, 2023
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ठेकेदार के रूप में काम करने वाले मनीष सोलंकी फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े मिले. पुलिस ने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई है.
लेनदार नहीं चुका रहे थे उधार की रकम
पुलिस उपायुक्त (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा ने कहा कि घर से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे और राशि वापस नहीं मिल पाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया है. सूरत के महापौर निरंजन जांजमेरा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोलंकी ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दे दिया.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










