Gujarat News: गुजरात में ATS को बड़ी सफलता, पकड़ा हथियारों का जखीरा, 20 आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 2:07 PM
Gujarat News: गुजरात में एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने हथियारों की जखीरा पकड़ा है. एटीएस ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. बता दें, गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में भारी मात्रा में हथियार मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है.
Gujarat News: गुजरात से बड़ी खबर आ रही है. गुजरात में पुलिस की एटीएस (ATS) ने हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है. इस मामले में एटीएस की टीम ने 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, और उनसे पूछताछ कर रही है. बता दें, इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में हथियारों का जखीरा मिलने से एटीएस अलर्ट हो गई है. और इस मामले में सघन जांच कर रही है.
भारी मात्रा में शामिल थे हथियार
गुजरात पुलिस की एटीएस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हथियारों का जखीरा पकड़ लिया. इसके साथ ही हथियार खरीद बिक्री के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 52 हथियार पकड़े गए हैं.
एमपी से ला रहे थे हथियार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों के जखीरे को मध्यप्रदेश के धार से लाया जा रहा था. जिसे एटीएस ने जब्त कर लिया. इन हथियारों में सबसे ज्यादा पिस्टल हैं. वहीं, एटीएस इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है. आने वाले समय मेंकई और आरोपी गिफ्तार हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










