गुजरात चुनाव 2022 : दो प्रदेश के सीएम, कई दिग्गज नेता, जानें क्या है कांग्रेस का मास्टर प्लान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Oct 2022 9:33 AM
Gujarat Election 2022 : गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोषी ने बताया कि जो यात्रा निकाली जा रही है वो करीब एक सप्ताह तक चलेगी और वह राज्य के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 175 से गुजरेगी. इस कार्यक्रम का और ब्योरा 29 अक्टूबर को सामने रखा जाएगा.
Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस साल के अंत तक संभावित विधानसभा चुनाव कुछ रोचक होने वाला है. इस बार कांग्रेस और भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी चुनावी मैदान पर नजर आ रही है, जो हर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की बात कह चुकी है. चुनाव की तारीख की घोषणा अगले सप्ताह चुनाव आयोग कर सकता है. इस बीच खबर है कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 31 अक्टूबर से गुजरात के पांच क्षेत्रों में ‘परिवर्तन संकल्प’ यात्रा निकालने वाली है.
यहां चर्चा कर दें कि गुजरात विधानसभा के चुनाव के लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, इससे पहले ही सभी पार्टियों ने वोटरों को लुभाने की तैयारी कर ली है. गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोषी ने पार्टी के प्लान के बारे में जानकारी दी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ तथा वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक पांच अलग-अलग शहरों से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे.
आगे मनीष दोषी ने बताया कि इस ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के माध्यम से कांग्रेस का लक्ष्य गुजरात में बदलाव का माहौल तैयार करना है. प्रदेश में भाजपा करीब तीन दशक से सत्ता पर काबिज है. कांग्रेस के कार्यक्रम पर नजर डालें तो अशोक गहलोत उत्तरी गुजरात में बनासकांठा के पालनपुर से जबकि भूपेश बघेल मध्य गुजरात के खेड़ा जिले के फगवेल से इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे. वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कच्छ के नखतराणा से यात्रा की शुरुआत करते नजर आएंगे. कांग्रेस के तय कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ सोमनाथ से और वासनिक दक्षिण गुजरात के जंबूसार से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे.
गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोषी ने बताया कि जो यात्रा निकाली जा रही है वो करीब एक सप्ताह तक चलेगी और वह राज्य के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 175 से गुजरेगी. इस कार्यक्रम का और ब्योरा 29 अक्टूबर को सामने रखा जाएगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










