गुजरात चुनाव 2022: भाजपा ऐसे विधायकों को नहीं देगी टिकट ? जमीनी कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा उम्मीदवार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Nov 2022 2:18 PM

विज्ञापन

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, पुरषोत्तम रुपाला और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नेता मौजूद है. बैठक की बात करें तो ये अगले तीन दिनों तक चलने वाली है.

विज्ञापन

Gujarat BJP Core Committee Meeting: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका है जिसके बाद सभी पार्टियां और सक्रिय हो गयी है. पिछले 27 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है. इस बार गुजरात में भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही है. भाजपा को यहां कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ से भी चुनौती मिल रही है. इस बीच टिकट के वितरण को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है. भाजपा ने सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों से नाम आमंत्रित किये थे जिसके बाद 182 सीटों से कुल 4,000 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं.

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, पुरषोत्तम रुपाला और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नेता मौजूद है. बैठक की बात करें तो ये अगले तीन दिनों तक चलने वाली है. भाजपा गुजरात में आज जिन सीटों पर मंथन कर रही है उनमें मोरबी और राजकोट जिले की सीटें भी शामिल हैं. यही नहीं, गुजरात की साबरकांठा, बनासकांठा, नर्मदा, ताप्ती की सीटें पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है.

Also Read: Gujarat Election 2022:गुजरात चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व MP प्रभातसिंह चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ
गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में

गुजरात समाचार ने जो खबर प्रकाशित की है उसके अनुसार भााजपा चाहती है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द से जल्द हो जाए ताकि उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में प्रचार करने का समय मिल जाए. यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में है जबकि कई विधायक दशकों से सत्ता में हैं. ऐसे में एंटी इनकंबेंसी का भी खतरा पार्टी के लिए एक चुनौती है. इसका मुकाबला करने के लिए भाजपा नो-रिपीट फॉर्मूला अपनाने पर विचार कर सकती है. भाजपा पुराने विधायकों को ज्यादातर सीटों को काट सकती है. 4,000 आवेदनों में से 182 उम्मीदवारों के बीच टिकट बांटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है.

भाजपा मतदाताओं को देगी संदेश

गुजरात समाचार पर छपी खबर के अनुसार भाजपा भाई-भतीजावाद से बचकर चलने पर विचार कर रही है. पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में भरोसा करेगी. इसके जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि आम लोगों को भी पार्टी अवसर प्रदान करती है. यही नहीं भाजपा मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि पार्टी ने प्रदर्शन नहीं करने वाले विधायकों को हटा दिया है.

दो चरण में वोटिंग

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान का दिया गया है. प्रदेश में दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण कर अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होगी. गुजरात में एक और पांच दिसंबर को वोटिंग करवायी जाएगी जबकि चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola