Vikaspuri Assembly Election Result 2025: AAP के गढ़ को भेद सकती है भाजपा, पंकज आगे

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Vikaspuri Vidhan Sabha Chunav Result 2025

Vikaspuri Vidhan Sabha Chunav Result 2025: विकासपुरी विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है. बीते सालों में इस सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती आई है. आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव का यहां दबदबा रहा है. इस बार आप, बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है.

विज्ञापन

Vikaspuri Assembly Election Result 2025: विकासपुरी विधानसभा में इस बार आप के महिंदर यादव और बीजेपी के पंकज कुमार सिंह में तगड़ी टक्कर है. भाजपा ने इस सीट पर शुरू से ही बढ़त बनाए रखी है. पंकज, आप उम्मीदवार महिंदर यादव को अपने पास भी फटकने नहीं दे रहे हैं. पंकज से एक लाख से अधिक मत हासिल कर लिए हैं और अब भी आप से काफी आगे चल रहे हैं. अब बस एक राउंड की गिनती बाकी है.

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
पंकज कुमार सिंहबीजेपी108480
महिंदर यादवआम आदमी पार्टी98565
जितेंद्र सोलंकीकांग्रेस6708
कृष्णा ठाकुरबहुजन समाज पार्टी2320 

लगातार जीतते आ रहे हैं महिंदर यादव

विकासपुरी विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है. विकासपुरी के अलावा यहां उत्तम नगर , राजौरी गार्डन , हरि नगर , तिलक नगर , जनकपुरी , मटियाला , द्वारका , मादीपुर और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. विकासपुरी सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. बीते सालों में इस सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती आई है. आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव का यहां दबदबा रहा है. बीते तीन विधानसभा चुनाव से महिंदर यादव लगातार यहां के विधायक रहे हैं. उन्होंने पहली बार साल 2008 में कांग्रेस को इस सीट से हराया था. इसके बाद महिंदर यादव लगातार यहां से जीत दर्ज करते आ रहे हैं. अभी तक बीजेपी इस सीट से खाता नहीं खोल पाई है.

Also Read: Delhi Cantt Assembly Constituency: दिल्ली कैंट विधानसभा सीट, AAP-बीजेपी और कांग्रेस में हो सकता है कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola