Traffic Advisory For Holi: लहरिया कट पर पुलिस का पहरा, स्टंटबाजों की खैर नहीं, होली पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Mar 2024 6:25 PM
Traffic Advisory For Holi | PTI
Traffic Advisory For Holi: होली के मौके पर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक शराब पीकर या नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्शन लेगी. अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी.
Traffic Advisory For Holi: आज होलिका दहन है, कल रंगों का त्योहार मनाया जाएगा. लेकिन, पूरे देश में होली की खुमारी अभी से ही दिखाई दे रही है. लोग आज से ही एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाने लगे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने होली को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है. साथ ही दिल्ली में होली के मौके पर किसी तरह से भी माहौल खराब न हो दिल्ली पुलिस इसका विशेष ध्यान रख रही है. होली को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.
होली के मौके पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
होली के मौके पर सामाजिक सामंजस्य न बिगड़े इसको लेकर दिल्ली पुलिस सावधानी बरत रही है. पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली त्यौहार के लिए विस्तृत व्यवस्था की है ताकि रंगों का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्वक मनाया जा सके. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेंज में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 61 प्वाइंटों पर करीब 400 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस तैनात किया है. पुलिस और ट्रैफिक पुलिस नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग पर विशेष ध्यान देगी.
पुलिस ऐसे लोगों पर रखेगी विशेष नजर
एडवाइजरी के मुताबिक नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.
रेड लाइट जंप कराने वालों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन लेगी.
लहरिया कट मारने वालों के खिलाफ भी दिल्ली पुलिस एक्शन लेगी.
ट्रिपल राइडिंग करने पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर सकती है.
वहीं, नाबालिगों, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी.
दिल्ली ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी
होली के मौके पर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक शराब पीकर या नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्शन लेगी. अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी. इसके अलावा जो लोग ट्रिपल राइडिंग करेंगे उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी. वहीं, रेड लाइट जंप करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने करने पर भी पुलिस एक्शन लेगी. पुलिस ड्राइविंग करने वालों का लाइसेंस भी जब्त कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










