Tilak Nagar Assembly Election Seat History: तिलक नगर विधानसभा सीट पर आप देती है बीजेपी को पटखनी, जानें इस सीट का इतिहास

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jan 2025 9:47 AM

विज्ञापन

तिलक नगर विधानसभा सीट

Tilak Nagar Vidhan Sabha Seat History : तिलक नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को पटखनी देती है. जानें इस सीट का इतिहास

विज्ञापन

Tilak Nagar Assembly Election Seat History: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होने हैं जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा. दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट खास सीटों में से एक है. यहां 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी. तिलक नगर विधानसभा सीट वेस्ट दिल्ली जिले में आती है. 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 62.20 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2020 में आम आदमी पार्टी से जरनैल सिंह ने बीजेपी के राजीव बब्बर को 28029 वोटों से हराया था. कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर सिंह को 1,807 वोट मिले थे.

तिलक नगर का निर्वाचन क्षेत्र कोड 29 है. यहां कुल 99,993 वोटर हैं. इस क्षेत्र में 52,413 पुरुष वोटर जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 47579 है. थर्ड जेंडर का मतादाता केवल एक है. 2020 में कुल मतदाताओं की संख्या 99,993 थी. 2020 के चुनाव में AAP कैंडिडेट जरनैल सिंह को 62,436 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर बीजेपी की राजीव बब्बर को 34,407 वोट प्राप्त हुए थे. 522 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था.

किस पाटी ने किसे उतारा तिलक नगर से

बीजेपी उम्मीदवार: श्वेता सैनी
कांग्रेस उम्मीदवार: पी एस बावा
आप उम्मीदवार: जरनैल सिंह

तिलक नगर का 2015 विधानसभा चुनाव रिजल्ट क्या था?

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार राजीव बब्बर को 19,890 वोट से हराया था. जरनैल सिंह को जहां 57,180 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार राजीव बब्बर को 32,290 वोट प्राप्त हुए थे.

तिलक नगर सीट कब अस्तित्व में आया?

तिलक नगर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. वेस्ट दिल्ली में स्थित तिलक नगर एक सब-अरबन एरिया है. यह एक कमर्शियल हब है. यह नौ अन्य विधानसभा क्षेत्रों मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, नजफगढ़, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर के साथ पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है.

तिलक नगर की खास बात क्या है?

तिलक नगर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है. यह क्षेत्र दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जो इसे एक प्रमुख कमर्शियल सेंटर, कॉनॉट प्लेस, गाजियाबाद, गुड़गांव और नोएडा जैसे आस-पास के शहरों से जोड़ता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola