कोरोना पर लांसेट की रिपोर्ट : 08-37 दिन तक वायरस रहता है जिंदा, 11 दिन में दिखते हैं लक्षण

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 2:52 AM

विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में 37 दिन तक जीवित रह सकता है. लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इस बीमारी की चपेट में आने पर ठीक होने में 37 दिन तक का समय लग सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में 37 दिन तक जीवित रह सकता है. लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इस बीमारी की चपेट में आने पर ठीक होने में 37 दिन तक का समय लग सकता है. संक्रमित रहने की न्यूनतम अवधि आठ दिन है, लेकिन यह बहुत कम लोगों में पायी गयी. शोधकर्ताओं ने कहा कि स्वस्थ हो चुके लोगों पर अध्ययन को आधार मानते हुए निर्धारित किया गया है कि वायरस के शरीर में जीवित रहने की अवधि औसत 20 दिन है.

अध्ययन में पाया गया कि जिन मरीजों को उपचार के दौरान एचआइवी/एड्स रोधी दवाएं लोपिनावीर और रिटोनावीर दी गयी, वे महज 14 दिनों में ठीक हो गये, यानी उनमें इस वायरस का प्रभाव जल्दी खत्म हुआ. गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों में 97% की मृत्यु हो गयी.

05-11 दिन लग सकते हैं लक्षण दिखने में : जॉन हापकिन्स यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि संक्रमण शुरू होने की औसत अवधि 5.1 दिन है. संक्रमण के लक्षण दिखने में अधिकतम 11.5 दिन लग सकते हैं. अभी 14 दिनों तक संक्रमण के लक्षण विकसित होने की अवधि मानी जाती है.

ब्रिटेन : प्रिंस चार्ल्स ने टालीं अपनी सभी यात्राएं : कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन प्रतिबंध समेत कई उपायों को अपनाने पर विचार कर रहे हैं. वहीं, महारानी लिजाबेथ द्वितीय ने अगले हफ्ते के लिए निर्धारित कई कार्यक्रमों को एहतियातन स्थगित कर दिया है. उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ने बोस्निया, साइप्रस और जॉर्डन की यात्रा टाल दी है. ब्रिटेन में अब तक कोरोना के 798 मामले सामने आये हैं.

ब्रिटेन में नवजात संक्रमित, मां और बेटे को रखा गया अलग : ब्रिटेन में एक नवजात शिशु को कोरोना से संक्रमित पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक गर्भवती महिला पिछले हफ्ते निमोनिया टेस्ट कराने लंदन के एक अस्पताल पहुंची थी. यहीं उसने बच्चे को जन्म दिया. महिला का कोरोना टेस्ट भी किया गया. यह पॉजिटिव आया. बाद में बच्चे की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. फिलहाल, मां और बच्चे का अलग-अलग रखा गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola