Sadar Bazar Assembly Election Result 2025: सदर बाजार में AAP की बल्ले-बल्ले, बीजेपी को 6 हजार वोटों से हराया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Feb 2025 12:26 PM

विज्ञापन

Sadar Bazar Assembly Election Result 2025

Sadar Bazar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: सदर बाजार निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक है. यहां से आप ने लगातार चौथी बार चुनाव जीता है.

विज्ञापन

Sadar Bazar Assembly Election Result 2025: सदर बाजार विधानसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. इस बार आप ने यहां से सोम दत्त को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने मनोज कुमार जिंदल को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. कांग्रेस की टिकट से यहां अनिल भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं. आप ने इस सीट को लगातार चौथी बार जीता है.

ये रहे फाइनल आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
मनोज कुमार जिंदलबीजेपी49870 
सोम दत्तआम आदमी पार्टी56177 
अनिल भारद्वाजकांग्रेस10057 
शैल कुमारी बहुजन समाज पार्टी709 
अनीता बंसलअसमाख्या समाज पार्टी123 
आशा रानीसोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)184 
उमेश राठौरअतुल्य भारत पार्टी50 
मधु बालाजय महा भारत पार्टी213 
मीनाक्षी कुमारीभारतीय लिबरल पार्टी247 
लक्ष्मी ठाकुर सिंघलअभिनव भारत पार्टी84 
सीए सोहर्ष गुलगुलिया जैनजनतांत्रिक समता पार्टी100 

सदर बाजार सीट का इतिहास

सदर बाजार विधानसभा सीट पर 1993 में बीजेपी ने आखिरी बार जीत दर्ज की थी. उसके बाद से इस सीट पर बीजेपी को जीत नहीं मिल पाई है. 1998 से लेकर 2008 तक तीन चुनाव में कांग्रेस को हैट्रिक जीत मिली थी. कांग्रेस उम्मीदवार राजेश जैन लगातार तीन बार यहां से विधायक रहे. 2013 में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार इंट्री की और लगातार तीन बार यहां से जीत दर्ज की. सोम दत्त लगातार तीन बार यहां से विधायक हैं और चौथी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola