Rajouri Garden Assembly Election Result 2025: बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह ने AAP की धनवती चंदेला को हराया, 18190 वोटों का रहा अंतर
Rajouri Garden Assembly Election Result 2025
Rajouri Garden Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा के राजौरी गार्डन सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने आप कैंडिडेट धनवती चंदेला को 18190 वोटों से मात दी है. राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक है. यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
Rajouri Garden Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने आप कैंडिडेट धनवती चंदेला को 18190 वोटों से हराया है. मनजिंदर सिंह सिरसा के खाते में 64132 वोट पड़े हैं. वहीं ए. धनवती चंदेला की झोली में 45942 वोट पड़े हैं. राजौरी गार्डन में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. इस बार यहां से बीजेपी ने मनजिंदर सिंह सिरसा को मैदान में उतारा था. जबकि आम आदमी पार्टी ने ए धनवती चंदेला ए को टिकट दिया. वहीं कांग्रेस ने धर्मपाल चंदेला को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर 2008 तक कांग्रेस का कब्जा रहा. फिर यहां से अलग-अलग पार्टियों की जीत होती रही.
राजौरी गार्डन में 8 उम्मीदवार के बीच मुकाबला
2025 के विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं. हालांकि यहां से 26 ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें कुछ ने नाम वापस ले लिया और कुछ का नामांकन खारिज कर दिया गया.
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| ए धनवती चंदेला ए | AAP | 45942 |
| मनजिंदर सिंह सिरसा | BJP | 64132 (जीत) |
| धर्मपाल चंदेला | कांग्रेस | 3198 |
| शशि पाभा | बहुजन समाज पार्टी | 288 |
| कमला देवी | आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) | 65 |
| करण तलवार | आम आदमी परिवर्तन पार्टी | 225 |
| जया रमन | सांझी विरासत पार्टी | 89 |
| विशाल सांगवान | Right to Recall Party | 84 |
राजौरी गार्डन सीट का इतिहास
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर 1993 से लेकर 2003 तक कांग्रेस के अजय माकन का कब्जा रहा. यहां से माकन लगातार तीन बार एमएलए रहे. उसके बाद 2004 में कांग्रेस की टिकट पर रमेश लांबा और 2008 में कांग्रेस की टिकट पर दयानंद चंदीला ने जीत दर्ज की थी. 2013 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की. 2015 में आप की टिकट पर जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की. 2017 में यहां से बीजेपी की टिकट पर मनजिंदर सिंह सिरसा जीतकर विधायक बने. 2020 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर ए धनवती चंदेला ए को जीत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










