MCD Election: बीजेपी से दो-दो हाथ के लिए AAP ने बनाया प्लान, वोटरों को लुभाने के लिए करेंगे ये काम

Updated:
विज्ञापन
gopal rai

gopal rai

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार से दूसरे चरण के प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘गिटार शो’ और ‘मैजिक शो’, स्टार प्रचारकों द्वारा 1000 नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों की योजना बनाई है.

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी अपनी जीत को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. एमसीडी चुनाव में बीजेपी को पटखनी देने के लिए आप ने बड़ी योजना बनायी है. वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए आम आदमी पार्टी कई तरह के कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है.

आप के प्रचार में ‘नुक्कड़ नाटक’ व ‘मैजिक शो’

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार से दूसरे चरण के प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘गिटार शो’ और ‘मैजिक शो’, स्टार प्रचारकों द्वारा 1000 नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों की योजना बनाई है.

Also Read: MCD Election 2022: मैदान में 1349 उम्मीदवार, 4 दिसंबर को वोटिंग, BJP-कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर

दूसरे चरण में ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान चलायेगी आप

आप नेता गोपाल राय ने बताया, चुनाव प्रचार के पहले चरण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महानगर के स्कूलों और अस्पतालों में सुधार के तरीके के बारे में बताया. एमसीडी में आप के सत्ता में आने पर काम का स्तर समान होगा, उसमें कोई कमी नहीं होगी. राय ने कहा कि पहले चरण में पार्टी ने एमसीडी में भी केजरीवाल अभियान चलाया जबकि दूसरे चरण में ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान की शुरुआत की जाएगी.

दो दिसंबर से 1000 नुक्कड़ सभा करेंगे आप के स्टार प्रचारक

आम आदमी पार्टी ने बताया, स्टार प्रचारक दो दिसंबर तक 1000 नुक्कड़ सभा ​करेंगे. 23 नवंबर को 45, 24 नवंबर को 65 और 25 नवंबर को 120 नुक्कड़ सभाएं होंगी. चुनाव प्रचार के लिए आप की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी. गिटार शो और मैजिक शो के अलावा नुक्कड़ नाटक भी होंगे. इनके माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि एमसीडी में केजरीवाल के पार्षद चुने जाने चाहिए. एमसीडी के चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को की जाएगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola