विशेषज्ञों की राय : अखबार भरोसेमंद, इससे कोरोना वायरस नहीं फैलता
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 3:00 AM
यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार बाहरी सतहों पर कोरोना वायरस बहुत समय तक जिंदा नहीं रहता है. सेंटर फॉर डिजीज फॉर प्रीवेंशन (सीडीसी) ने भी स्पष्ट कहा है कि अखबार व खाद्य पदार्थ के पैकेट पर कोरोना वायरस के होने की संभावना नहीं के बराबर होती है.
यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार बाहरी सतहों पर कोरोना वायरस बहुत समय तक जिंदा नहीं रहता है. सेंटर फॉर डिजीज फॉर प्रीवेंशन (सीडीसी) ने भी स्पष्ट कहा है कि अखबार व खाद्य पदार्थ के पैकेट पर कोरोना वायरस के होने की संभावना नहीं के बराबर होती है. वायरोलॉजिस्ट व माइक्रोबायोलॉजिस्ट भी मान रहे हैं कि जब आप अखबार छूते हैं, तो संक्रमण फैलने की आशंका तकरीबन नहीं के बराबर होती है. खाद्य पदार्थ, दूध का पैकेट, फल, सब्जी जिस तरह सुरक्षित हैं, उसी तरह अखबार भी सुरक्षित है. डब्लूएचओ की गाइड लाइन का पालन करते हुए हाथों की सफाई का पूरा ख्याल ही बचाव है. रिम्स के पैथोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व पद्मश्री डॉ एसपी मुखर्जी सहित राजधानी के कई डॉक्टरों ने अपनी राय दी है.
कोरोना से घबराएं नहीं. इस वायरस को लेकर अभी पूरे विश्व में बहस चल रही है. यह अफवाहों का दौर है. ऐसे में हमें पुख्ता प्रमाणों पर बात करनी होगी. वरना लोग घबरा जायेंगे. ऐसी कोई सूचना नहीं है कि अखबार से कोई संक्रमित हुआ है. हमें डब्लूएचओ की गाइड लाइन का पालन करना होगा. सफाई बरतनी होगी. भीड़ वाली जगहों से बचना है. साथ ही खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़नी होगी.- डॉ एसपी मुखर्जी
रिम्स पैथोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष
झारखंड में अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है, इसलिए चिंता की बात नहीं है. खाने वाले पदार्थ जैसे: आटा, चावल, दूध के पैकेट, दाल, सब्जी आदि घर आते हैं, तो अखबार क्यों नहीं आ सकता है. हां! जिन चीजों का हम उपयोग कर रहे हैं, उसमें सजगता व सतर्कता बरतें. अखबार व टीबी के जरिये कोरोना की प्रामाणिक सूचना आप तक पहुंचती है. अगर यही नहीं होंगे, तो जानकारी का अभाव हो जायेगा.- डाॅ मनोज कुमार,
विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी, रिम्स
यह भ्रामक खबरों और जानकारियों का दौर है. कुछ लोग अधकचरा ज्ञान जुटा कर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं. अखबार एवं समाचार चैनल ही एक मात्र ऐसा माध्यम हैं, जिन पर भरोसा किया जा सकता है. अब तक कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि अखबार असुरक्षित हैं. ऐसे में सही सूचनाओं को आम जनता तक पहुंचने से रोकना भी गलत होगा.
दिनेश कुमार सिंह, निदेशक, रिम्स
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता ज्यादा जरूरी है. खाद्य पदार्थ भी पैकेट में आता है, जो कई जगह से होकर गुजरता हुआ आता है. सीडीसी ने स्पष्ट किया है कि अखबार व अन्य पैकेट से कोरोना वायरस के पहुंचने का बहुत ही कम संभावना है. सफाई हर स्तर पर जरूरी है. सरकार अखबार के माध्यम से कई अहम सूचनाएं हमारे पास पहुंचाती है, जिससे रोकना गलत है. अफवाह पर भरोसा न करें.
– डॉ पूजा सहाय, माइक्राेबायोलाॅजिस्ट
अखबार तो प्रिटिंग प्रेस से होते हुए घराें तक पहुंचता है, इसलिए वायरस के घर तक आने की संभावना नहीं के बराबर है. सीडीसी ने भी स्पष्ट किया है कि अखबार व पैकेट में मिलनेवाले खाद्य पदार्थों में कोरोना जैसे वायरस के पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर है. हम लगातार यही समझाते हैं कि हाथों की सफाई इसमें अहम है. जितनी बार हो सके हाथों की सफाई करें व नाक-कान व मुंह को छूने से बचें. – डॉ देवेश कुमार
कोरोना हेल्प डेस्क के प्रभारी, पीएसएम विभाग, रिम्स
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संदेश और स्थानीय खबरें हमें अखबारों से मिलती हैं. सोशल मीडिया की जानकारी आधी-अधूरी रहती है. सेंटर फॉर डिजीज फॉर प्रीवेंसन ने भी स्पष्ट किया है कि अखबार व अन्य खाद्य पदार्थ में वायरस के नहीं आने की संभावना है. अपने एम्यून सिस्टम को बेहतर करना है. डब्लूएच के गाइड लाइन का पालन करना है. साफ-सफाई के तहत हाथों की सफाई समय-समय पर करना है.
– डॉ प्रदीप सिंह, राज्य सचिव, आइएमए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










