Delhi Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, नोएडा में 8वीं तक स्कूल बंद, लागू हो सकता है ईवन-ऑड फार्मूला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Nov 2022 6:41 AM
Pollution in Delhi NCR: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वहां ऑड- ईवन पर बात हो रही है. अगर ऑड-ईवन फॉर्मूला दिल्ली में लागू हो जाता है तो स्कूल के छात्र सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल जाकर क्लास कर पाएंगे. वहीं, नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन का ऐलान हो चुका है.
Pollution in Delhi NCR: एक बार फिर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-एनसीआर वासियों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दे दिए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार दिल्ली के स्कूलों को ऑड-ईवन के तहत खोल सकती है. वहीं, नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन का ऐलान हो चुका है. फिलहाल 8 नवंबर तक के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है.
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दे दिए हैं. इसके तहत दिल्ली में ट्रक यातायात का प्रवेश रोक दिया गया है. हालांकि कई वाहनों को इससे बरी किया गया है. वहीं, दिल्ली सरकार ने शहर में कन्स्ट्रक्शन से जुड़े कामों पर भी रोक लगा दी है.
एनसीपीसीआर ने की थी स्कूल बंद करने की मांग: बता दें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों को बंद करने की मांग की थी. एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने प्रदूषण को देखते हुए इसके कम होने तक दिल्ली के स्कूलों को बंद करने की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को एक खत भी लिखा था.
क्या लागू होगा ऑड ईवन: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वहां ऑड- ईवन पर बात हो रही है. अगर ऑड-ईवन फॉर्मूला दिल्ली में लागू हो जाता है तो स्कूल के छात्र सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल जाकर क्लास कर पाएंगे. यानी विद्यार्थियों को दो भागों में बांटकर आधे छात्रों को स्कूल आकर क्लास करना होगा. और आधे छात्रों को घर में ही रहना होगा.
अस्पताल में बढ़ रही है मरीजों की संख्या: दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है. वहीं अस्पतालों में खांसी, जुकाम और सांस लेने में कठिनाई महसूस करने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है. प्रदूषण को देखते हुए डॉक्टर लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं. ओखला के होली फैमिली अस्पताल में ओपीडी में इस तरह के रोगियों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गयी है.
Also Read: Delhi Pollution: सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, इन वाहनों के चलने पर पाबंदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










