एक सप्ताह में दूसरी बार डोली दिल्ली-NCR की धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Earthquake in Delhi NCR: अफगानिस्तान में आज यानी गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बता दें, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद के 79 किलोमीटर दक्षिण में 200 किलोमीटर की गहराई में था.

विज्ञापन

Earthquake in Delhi NCR: गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर की धरती भूकंप से डोली है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश इलाका था. वहीं, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई. बता दें, अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रात करीब 7 बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद के 79 किलोमीटर दक्षिण में 200 किलोमीटर की गहराई में था.

एक सप्ताह में दूसरी बार कांपी दिल्ली एनसीआर: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए थे. भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से निकल कर बाहर की ओर भागे. हालांकि अभी तक भूकंप से होने वाले किसी तरह के नुकसान या जान मान की क्षति की कोई खबर नहीं मिली है. दिल्ली में एक सप्ताह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. इससे पहले नये साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके झटके दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किये गये थे.

नुकसान या जानमाल की क्षति की खबर नहीं: आज यानी गुरुवार को अफगानिस्तान में आये 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के कारण दिल्ली समेत कई और इलाकों में झटके महसूस किए गए. भूकंप के कारण अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद के 79 किलोमीटर दक्षिण में 200 किलोमीटर की गहराई में था.

बता दें, बीते साल 2022 के नवंबर में भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप का केन्द्र नेपाल था. जहां भूकंप से भारी तबाही देखने को मिली थी. हालांकि दिल्ली एनसीआर में इसका कोई खास असर नहीं पड़ा था. नवंबर में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई थी. भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया था.

Also Read: रिपोर्ट कार्ट के साथ चुनाव में उतरेगी BJP, कर्नाटक में गरजे नड्डा, कहा- कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola