दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावः 24 उम्मीदवार.. 42 फीसदी वोटिंग, आज आएंगे नतीजे

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2023 10:02 AM

विज्ञापन

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिन की पाली के छात्रों के लिए मतदान प्रक्रिया दोपहर एक बजे संपन्न हुई, वहीं शाम की पाली के छात्रों ने रात साढ़े सात बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं.

विज्ञापन

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतगणना शुरू हो गई है. सभी चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव के लिए नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे. डूसू चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बता दें, कल यानी शुक्रवार को 52 कॉलेजों और डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं ने वोट डाले थे. सुबह की पाली में पढ़ने वाले छात्रों ने सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान किया. इसके बाद शाम की कक्षा वाले छात्र दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक डाले. मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने मतदान के 42 फीसदी वोटिंग की बात कही है. 2019 में हुए आखिरी डूसू चुनाव में मतदान 39.90 फीसदी रहा था जबकि 2018 और 2017 में मतदान क्रमश 44.46 और 42.8 फीसदी रहा था.

दो चरणों में हुआ मतदान
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिन की पाली के छात्रों के लिए मतदान प्रक्रिया दोपहर एक बजे संपन्न हुई, वहीं शाम की पाली के छात्रों ने रात साढ़े सात बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. सिंह ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चुनाव अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली.सिंह ने हंसराज कॉलेज और हिंदू कॉलेज में मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मौजूद छात्रों से बातचीत भी की.

डूसू चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) से संबद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. एबीवीपी ने 2019 डूसू चुनाव में चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी.

Also Read: आपराधिक घटनाओं के बाद भी कनाडा सरकार ने नहीं की निज्जर पर कार्रवाई! विवाद के बीच सामने आ रहा बड़ा दावा…

गुलाब से किया गया पहली बार मतदान करने आए वोटर्स का स्वागत
डूसू चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाले छात्रों का विशेष तरीके से स्वागत किया गया. पहली बार वोटिंग करने वाले छात्रों का स्वागत गुलाब फूल देकर किया गया.  डीसीपी नॉर्थ दिल्ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर इसकी फोटो भी शेयर की है. बताया जा रहा है कि पहली बार वोटिंग कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्रों को गुलाब दिया गया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola