दिल्ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: पत्नी ने बंद किए CCTV कैमरे, फिर भाइयों ने बरसाए लात-घूंसे

Updated:
विज्ञापन

विनय और उसकी पत्नी की शादी की तस्वीर, फोटो सोर्स- एक्स और एआई

Delhi Software Engineer Death: दिल्ली के निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि पत्नी के रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर विनय से मारपीट की. पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Delhi Software Engineer Death: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले में कई गंभीर बातें सामने आई हैं. विनय की मां का आरोप है कि उसकी पत्नी रेखा के मायके से उसके आये उसके परिजनों ने विनय के साथ मारपीट की, जिससे विनय की मौत हो गई. पुलिस ने कथित मारपीट के सिलसिले में पत्नी रेखा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले घर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन

नोएडा की कंपनी में काम करते थे विनय

पुलिस के अनुसार विनय गुप्ता लक्ष्मी पार्क इलाके में रहते थे और नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे. उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले रेखा से हुई थी. दंपति के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं. विनय के माता-पिता भी उसी घर में रहते हैं.

परिवार से बात करने आए थे रिश्तेदार

विनय के पिता प्रेम चंद के मुताबिक रेखा के रिश्तेदार घर पर यह कहकर आए थे वे विनय से बातचीत करना चाहते हैं. उनका कहना है कि कुछ ही देर बाद स्थिति बिगड़ गई और विनय के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई. वहीं, विनय की मां रेनू गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके पति ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.

  • विनय की मां के मुताबिक उनके बेटे विनय को जमीन पर गिराकर पीटा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बिस्तर पर पटकने के बाद उसकी गर्दन पकड़ी गई और पेट पर लात-घूंसे मारे गए.
  • उनका कहना है कि वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाने गई थीं. जब तक वह वापस लौटीं, विनय की हालत गंभीर हो चुकी थी. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

किस बात पर शुरू हुआ विवाद?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक शुक्रवार सुबह विनय ने अपनी पत्नी से बच्चे के शरीर पर पड़े छालों पर दवा लगाने को कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कथित विवाद हुआ. पुलिस ने यह भी बताया कि बहस के बाद रेखा घर से बाहर चली गई और उसने अपने दो भाइयों और भाभी को बुलाया. इसके बाद कथित मारपीट की घटना हुई.

पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में विनय की पत्नी रेखा, उसके भाई राजू और वेदप्रकाश, भाभी पूनम को गिरफ्तार किया है. निहाल विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीसीटीवी और बयानों की जांच

पुलिस मामले की पूरी टाइमलाइन समझने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले और बाद में क्या हुआ और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही. मामले में आगे की जांच जारी है.

Also Read: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola