ePaper

दिल्ली की ऐसी सीट.. जहां दोबारा नहीं जीत पाया कोई प्रत्याशी, जानें इसके बारे में

Updated at : 05 Jan 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
delhi election 2025

delhi election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट का अनोखा पैटर्न देखने को मिलता है. इस सीट पर आज तक कोई लगातार चुनाव नहीं जीत पाया है. आइए इस सीट के बारे मे जानते हैं

विज्ञापन

Delhi Election 2025: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट का एक अलग हूर अनोखा पैटर्न रहा है. इस सीट पर लगातार दोबारा कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया है. बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को छोड़ दें तो यहां दो बार कोई भी नेता चुनाव नहीं जीत पाया है. मनजिंदर सिंह सिरसा यहां से जीते जरूर लेकिन वो लगातार जीत हासिल करने में कामयाब नहीं रहे थे. मनजिंदर सिंह सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में रहे थे बाद में बीजेपी में शामिल हुए. इस सीट पर सिख वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं.

राजौरी गार्डन सीट पर सभी पार्टियों को मिली है जीत

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट दिल्ली के उन अनोखी सीट में शामिल है जहां सभी दलों ने चुनाव जीता है. इस सीट पर सबसे ज्यादा कांग्रेस को कामयाबी मिली है. साल 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुआ. इस बार यहां से बीजेपी ने मनजिंदर सिंह सिरसा को टिकट दिया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने धनवंती चंदेला को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने अब तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. पिछली बार इस सीट से आम आदमी पार्टी ने 22 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. अब देखना होगा इस बार राजौरी गार्डन सीट पर किसको कामयाबी मिलती है.

यह भी पढ़ें.. शीशमहल और आप-दा ने दिल्ली को बर्बाद किया, पीएम मोदी का AAP पर ताबड़तोड़ प्रहार

राजौरी गार्डन से जीते अब तक की विधायक

साल विधायक पार्टी
2020 धनवंती चंदेला आम आदमी पार्टी
2015 जरनैल सिंह आम आदमी पार्टी
2013 मनजिंदर सिंह सिरसाशिरोमणि अकाली दल
2008 दया नंद चंदेला कांग्रेस पार्टी
2003 मुकेश शर्मा कांग्रेस पार्टी

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कौन हैं केजरीवाल के खिलाफ लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा? जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कल हो सकता है दिल्ली चुनाव का ऐलान, एक फेज में मतदान संभव

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola