Delhi Pollution: दिल में जलन पैदा कर रही दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं. निगरानी एजेंसियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं. निगरानी एजेंसियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 रहा. पूरे दिन का औसत AQI शाम चार बजे दर्ज किया जाता है. शनिवार को एक्यूआई 389, शुक्रवार को 415, गुरुवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और रविवार (19 नवंबर) को 301 दर्ज किया गया था.

undefined

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

undefined

राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर में अब तक 10 दिन ऐसे रहे हैं जब वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. राजधानी में पिछले साल इसी माह में ऐसे केवल तीन दिन ही थे, जबकि 2021 में ऐसे दिनों की संख्या 12 रही, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा निगरानी शुरू किए जाने के बाद से नवंबर में सर्वाधिक है.

undefined

केंद्र ने हवा की अनुकूल गति और दिशा के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद पिछले शनिवार को दिल्ली में कुछ परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध सहित कड़े प्रतिबंध हटा दिए थे, जिसके बाद एक्यूआई के स्तर में वृद्धि हुई है.

undefined

दिल्ली सरकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की एक संयुक्त परियोजना के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी के वायु प्रदूषण में ‘बायोमास’ में आग की घटनाओं का योगदान 31 से 51 प्रतिशत रहा.

undefined

आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का योगदान 31 प्रतिशत रहा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित एजेंसियों और विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने और बायोमास जलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola