बुधवार से दिल्ली मेट्रो की ब्लू एवं पिंक लाइन पर सेवा भी हो रही है बहाल

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी जोकि कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 स���रक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी .

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी जोकि कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी .

विज्ञापन

महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी. अधिकारियों ने कहा कि रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की. वहीं, मंगलवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुई सेवा के जरिए 8,300 लोगों ने यात्रा की.

Also Read: तोड़ी जाने वाली झुग्गी में रहने वालों को 52 हजार खाली मकानों में भेजे दिल्ली सरकार : भाजपा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ” मेट्रो सेवा की बहाली के पहले चरण के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो 171 दिन बाद बुधवार से अपनी ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर सेवा शुरू करेगी.” इसके मुताबिक, इन दोनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola