Delhi LG vs Kejriwal govt: दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी में अनियमितता की जांच के आदेश, बिफरे केजरीवाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Oct 2022 7:20 PM

विज्ञापन

Delhi LG vs Kejriwal govt Tussle: सब्सिडी राशि के भुगतान में कथित तौर पर अनियमितता और जांच के आदेश को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर भड़ास निकाली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली की स्कीम रोकने में लगी है. हालांकि उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

Delhi LG vs Kejriwal govt Tussle: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल एक बार फिर आमने-सामने है. दरअसल, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बिजली वितरण कंपनियों को सब्सिडी राशि के भुगतान में कथित तौर पर अनियमितता के आरोपों की जांच के आदेश दिए है. साथ ही एलजी ने 7 दिनों के अंदर जांच की रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है. एलजी के इस आदेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल बिफर गए हैं. उन्होंने बीजेपी पर यह स्कीम रोकने की कोशिश का आरोप लगाया है. 

एलजी वीके सक्सेना ने बिजली सब्सिडी को चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार से पूछा है कि दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने 2018 के उस आदेश को अब तक लागू क्यों नहीं किया जिसमें सरकार को कहा गया था कि सब्सिडी का पैसा डीबीटी के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिया जाए. एलजी ने सख्त लहजे में सवाल किया है कि इस आदेश को क्यों लागू नहीं किया गया है. 

सीएम केजरीवाल ने किया बीजेपी पर हमला: सब्सिडी राशि के भुगतान में कथित तौर पर अनियमितता और जांच के आदेश को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर भड़ास निकाली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली की स्कीम रोकने में लगी है. हालांकि उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं होने देंगे. 

गुजरात के लोगों को पसंद आ रही है फ्री बिजली योजना- केजरीवाल: वहीं, फ्री बिजली योजना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात के लोगों  को यह योजना खूब पसंद आ रही है. इसलिए बीजेपी इस योजना को रोकना चाहती है. उन्होंने कहा कि कमर तोड़ती महंगाई से जनता त्रस्त हैं ऐसे में मैं बिजली सब्सिडी देकर कुछ राहत देना चाहता हूं वो भी बर्दाश्त नहीं है.


Also Read: Congress Presient Election: बड़े नेताओं से समर्थन की उम्मीद नहीं की, बोले थरूर- हर किसी के साथ की जरूरत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola