Delhi Election Results 2025 : अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे, आतिशी का दावा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Feb 2025 7:56 AM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली चुनाव मतगणना के पहले सीएम आतिशी ने कहा-अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे.

विज्ञापन

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए होने वाली मतगणना से पहले सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, ‘यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी. मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, आप और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी. वह चौथी बार सीएम बनेंगे.”

कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, ”मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कालका जी के दर्शन से की. हमने जनता के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा है. अब दिल्ली की जनता जो भी फैसला करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे.”

ग्रेटर कैलाश सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”अब जो भी होगा, वह देवी मां के हाथ में है.”

ग्रेटर कैलाश सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”आप को सत्ता से हटाने की हरसंभव कोशिश की गई लेकिन जनता का आशीर्वाद आप के साथ है. मेरा मानना ​​है कि जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार सीएम बनाने जा रही है. कुछ ही दिनों में वह सीएम पद की शपथ लेंगे. हमें अलग-अलग इलाकों से जानकारी मिल रही है कि आप को पूर्ण बहुमत मिलेगा. वह सरकार बनाएगी. आप को कम से कम 40-45 सीटें मिलेंगी.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बीजेपी नेता और मालवीय नगर से उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, ”जिस तरह से देश विकसित भारत बन रहा है, उसी तरह दिल्ली में भी कमल खिलेगा. (आप के लिए) कोई हैट्रिक नहीं होगी. एग्जिट पोल लोगों का मूड दिखाते हैं.”

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, ”यह दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. मैंने प्रार्थना की कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने.”

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने कल जो बयान दिए हैं, उससे पता चलता है कि वे हारने जा रहे हैं. आज दिल्ली की जनता तय करेगी कि वह विकास के साथ चलेगी या भ्रष्टाचार के साथ. मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता ने विकास का रास्ता चुना है और परिणाम हमारे पक्ष में होगा.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola