Delhi Election Result: बीजेपी के साथ Exit Polls की भी हुई जीत, अधिकतर अनुमान सटीक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Feb 2025 8:30 PM
Delhi Election Result Exit Polls
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी 48 और आप 22 सीटों पर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. बीजेपी की दिल्ली में जीत के साथ एग्जिट पोल की भी जीत हुई है. अधिकतर अनुमान सही साबित हुए हैं.
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा में अधिकतर सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों के नजदीक रहे. इनमें भी सबसे चर्चित चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों ‘एक्सिस मॉय इंडिया’ और ‘टुडेज चाणक्य’ के अनुमान सटीक रहे. बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर 27 साल बाद वापसी की है.
एक्सिस मॉय इंडिया का अनुमान
‘एक्सिस मॉय इंडिया’ का अनुमान था कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 45-55 सीट मिल सकती है, जबकि आप को 15-25 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है. कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिल सकती है.
‘टुडेज चाणक्य’ का एग्जिट पोल
‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल में कहा गया था कि भाजपा को 49 प्रतिशत वोट के साथ 51 (छह कम या ज्यादा) सीट हासिल हो सकती हैं, वहीं आप को 41 प्रतिशत वोट, 19 सीट (छह कम या ज्यादा) मिलने का अनुमान है. अन्य को 10 प्रतिशत वोट और अधिकतम तीन सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था.
मैट्रिज का एग्जिट पोल
‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण में कहा गया था भाजपा 35 से 40 सीट जीतकर सरकार बना सकती है. इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया था.
यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली में सुशासन की हुई जीत’ नतीजों पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन
‘पी-मार्क’ का एग्जिट पोल
‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई थी कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है. इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी.
यह भी पढ़ें: PM Modi On Delhi Result: ‘शॉटकट राजनीति का शॉट सर्किट हो गया’, बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी
पीपुल्स इनसाइट का एग्जिट पोल
‘पीपुल्स इनसाइट’ के सर्वेक्षण में कहा गया था कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं. जबकि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती है.
पीपुल्स प्लस का एग्जिट पोल
पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था. भाजपा को 51-60, आप को 10-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. जबकि कांग्रेस को सर्वे में एक भी सीटें नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया था.
चाणक्य स्ट्रेटजीज का एग्जिट पोल
चाणक्य स्ट्रेटजीज के सर्वेक्षण में कहा गया था कि भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है. उसने कहा था कि आप को 25 से 28 और कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं.
इन दो सर्वे के अनुमान गलत साबित हुई
“माइंड ब्रिंक” के सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी. उसका अनुमान था कि आप को 44 से 49 सीटें मिल सकती हैं और भाजपा को 21 से 25 और कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं “वी प्रीसाइड” के एग्जिट पोल में आप को 46 से 52 मिलने की संभावना जताई गई थी. इस सर्वे में कहा गया था कि भाजपा को 18 से 23 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस के लिए खाता खोलना मुश्किल हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










