Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस का फैसला सही या आत्मघाती! दो विधानसभा चुनाव में नकार चुकी है जनता

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Nov 2024 10:46 AM

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections 2025 : कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. पार्टी के इस फैसले को लेकर कार्यकर्ता दुविधा में हैं. जानें लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी पर कितनी प्रतिशत जनता ने जताया था भरोसा.

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025 : कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव से पहले जो फैसला लिया है वो सही है, या आत्मघाती साबित होगा? यह सवाल कार्यकर्ताओं के मन में आ रहा है. यदि आप भी यही सोच रहे हैं कि कांग्रेस ने ऐसा क्या फैसला ले लिया? तो आइए आपको बताते हैं. दरअसल, पार्टी ने दिल्ली में चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी गठबंधन से कांग्रेस ने इनकार किया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. मुख्यमंत्री पद को लेकर चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा फैसला लिया जाएगा. आइए नजर डालते हैं कुछ डाटा पर

लोकसभा चुनाव 2024 में किसे कितना वोट मिला

लोकसभा चुनाव जो इसी साल हुए हैं. इस चुनाव में दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया. आइए इस चुनाव में पार्टियों के वोट प्रतिशत पर नजर डालते हैं.

पार्टी वोट प्रतिशत
कांग्रेस18.91 प्रतिशत
बीजेपी54.35 प्रतिशत
आम आदमी पार्टी24.17 प्रतिशत
लोकसभा चुनाव 2024 का वोट प्रतिशत

इस लोकसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी को सबसे कम वोट मिले. बीजेपी का वोट प्रतिशत सबसे अधिक रहा.

2020 विधानसभा चुनाव परिणाम

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की. ​​यह लगातार दूसरा चुनाव था जिसमें दिल्ली की जनता ने आप पर विश्वास जताया. बीजेपी को केवल 8 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस की झोली खाली रह गई.

Read Also : Delhi Election 2025 : महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की एक और ‘रेवड़ी’ बांटेंगे अरविंद केजरीवाल

2015 विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 67 सीटें जीतकर धमाल कर दिया था. इस साल बीजेपी को तीन सीट पर जीत मिली थी और कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई थी.

साल 2020 में हुए विधानसभा का लेखा-जोखा

  1. दिल्ली विधानसभा के 70 सदस्यों के चुनाव के लिए 8 फरवरी 2020 को चुनाव हुए थे.
  2. दिल्ली में कुल मतदान 62.82% दर्ज किया गया.
  3. अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) की इंट्री के बाद से दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola