Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दिया एक और झटका

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Dec 2024 1:25 PM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी को एक के बाद एक झटके दे रही है.

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) लगातार बीजेपी को झटका दे रही है. रविवार को कस्तूरबा नगर विधानसभा के कोटला मुबारकपुर वार्ड से बीजेपी पार्षद कुसुम लता अपने पति रमेश पहलवान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुईं.

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मैं रमेश पहलवान जी और उनकी पत्नी कुसम लता का फिर से हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं. नवंबर 2012 में हमारी पार्टी बनी और 2013 में रमेश पहलवान साल 2017 तक हमारे साथ रहे. किसी कारणवश उन्हें आप छोड़नी पड़ी और सात साल बाद वे वापस लौट रहे हैं. मैं उनका स्वागत करता हूं.” उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता अपने इलाके के लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. हर किसी के सुख-दुख के ये साथी हैं. रमेश पहलवान की पहचान खेल के क्षेत्र में भी है.

Read Also : Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस का फैसला सही या आत्मघाती! दो विधानसभा चुनाव में नकार चुकी है जनता

दिल्ली में कब होंगे चुनाव?

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में वोटिंग हो सकती है. हालांकि अभी इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दिल्ली में विधानसभा की कितनी सीट?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट है. राजधानी में लोकसभा की सात सीटें हैं. इन सातों पर इस साल यानी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने कब्जा जमाया है.

2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम क्या रहा?

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीट जीती थी. यह लगातार दूसरा चुनाव रहा जिसमें दिल्ली की जनता ने आप पर विश्वास जताया. बीजेपी को केवल 8 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस की झोली खाली रह गई.

2015 के विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या रहा?

2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थी. इस साल बीजेपी को 3 सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola