दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में भीषण हादसा, फैक्ट्री में लगी आग, घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Mar 2023 8:05 AM
Delhi Fire: सुरक्षा उपकरण: दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ एके शर्मा ने यह भी कहा कि पहली नजर देखने से तो यही लग रहा है कि फैक्ट्री में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं थे. यहां तक की सिर्फ एक ही निकास द्वार है. उन्होंने कहा कि अगर फैक्ट्री के पास एनओसी नहीं होगा को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Delhi Fire: दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 12 गाड़ियां बुलानी पड़ी. बता दें, जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां मेटल और प्लास्टिक का काम होता है. इस कारण आग भी तेजी से पकड़ी. हालांकि राहत की बात यही है कि अभी तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Delhi | Fire breaks out at a factory in Wazirpur industrial area. Several fire engines are present on the spot.
We have 12 vehicles present at the spot. Metal and plastic work is done here. No casualty has been reported as of now: ADO AK Sharma, Delhi Fire Service pic.twitter.com/DRjRx3em0z
— ANI (@ANI) March 15, 2023
किसी के हताहत होने की खबर नहीं: दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ एके शर्मा ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना है. आग कैसे पकड़ी इसके कारणों का अभी पता नहीं चला है. कारखाने में धातु और प्लास्टिक का काम किया जाता था.
Prima facie it appears that the building did not have proper firefighting equipment. Due to only one exit and temporary work on the roof, there is a problem in extinguishing the fire. If they do not have NOC, action will be taken against them: ADO AK Sharma pic.twitter.com/tO4cyif1pm
— ANI (@ANI) March 15, 2023
फैक्ट्री में नहीं थे आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण: दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ एके शर्मा ने यह भी कहा कि पहली नजर देखने से तो यही लग रहा है कि फैक्ट्री में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं थे. यहां तक की सिर्फ एक ही निकास द्वार है. उन्होंने कहा कि अगर फैक्ट्री के पास एनओसी नहीं होगा को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
महिला छात्रावास में लगी आग: दिल्ली के इतर ओडिशा के कटक स्थित चांदनी चौक में भी भीषण आग लगी. आग चांदनी चौक स्थित एक महिला छात्रावास में लगी थी. हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. साथ ही किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. वहीं आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
Odisha | Fire broke out in a women's hostel located in Chandani Chowk area of Cuttack. The cause of the fire could not be ascertained. The fire has been brought under control. pic.twitter.com/kp83qwCOd6
— ANI (@ANI) March 16, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










