Arvind Kejriwal Claims : आप छोड़ो 15 करोड़ पाओ, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, दिया सबूत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Feb 2025 8:52 AM
अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Claims : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है.
Arvind Kejriwal claims : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को क्या बीजेपी खरीदने का प्रयास कर रही है? दरअसल, यह सवाल पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने के दावे के बाद उठ रहा है. उन्होंने बीजेपी पर आठ फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आप के उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया. हालांकि बीजेपी ने आरोप को खारिज किया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.
अरविंद केजरीवाल ने क्या किया दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आप के 16 उम्मीदवारों को बीजेपी की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया है. पूर्व सीएम ने पोस्ट में कहा, ”कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास कॉल आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे.” अपने पोस्ट में आतिशी ने सबूत के तौर पर एक नंबर शेयर किया है.
हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा : अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, “यदि इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को कॉल करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.” केजरीवाल के दावों को दोहराते हुए सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया. अहलावत ने ‘एक्स’ पर कहा, ”मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा.”
बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली : संजय सिंह
इससे पहले आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है. राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी ने नतीजों से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है. अब वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है.’’
संजय सिंह को माफी मांगनी चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि चुनावी हार को लेकर आप की हताशा का यह संकेत है. सचदेवा ने एक बयान में कहा, ”संजय सिंह को या तो अपने आरोप वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए.” उन्होंने कहा, ‘उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता, दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले से ही इसी तरह के झूठे आरोप लगाने के लिए मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










