Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, बीजेपी बोली- AAP का चेहरा और चरित्र उजागर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2024 5:16 PM
Arvind Kejriwal/ File Photo
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी नेताओं ने शोसल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा है कि अपराधी अपराधी होता है.
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका लगने के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसना शुरू कर दिया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि मुजरिम मुजरिम होता है… उन्होंने आगे लिखा कि देश में सभी को भारत के कानून का पालन करना ही होगा. आज कोर्ट के आदेश ने AAP के गैंग लीडर को आईना दिखा दिया. तिवारी ने लिखा कि ED के जमा किए सबूतों से पता चलता है कि किंगपिन अरविंद केजरीवाल ही हैं.
अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और वह जेल में ही रहेंगे- बीजेपी
वहीं, ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल पर जमकर हमला किया है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और वह जेल में ही रहेंगे. उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इससे साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं. बीजेपी ने यह भी कहा है कि इस फैसले से AAP का चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है.
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी वैध- एएसजी एसवी राजू
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज होने के बाद एएसजी एसवी राजू ने कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध कहा है. एएसजी एसवी राजू ने कहा कि आज जज ने सभी सबूत देखने के बाद फैसला सुनाया. उन्होंने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ईडी द्वारा जमा किए गए सबूतों से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची. ईडी के मामले से यह भी पता चलता है कि वह निजी तौर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी शामिल थे.
AAP जा सकती है सुप्रीम कोर्ट
वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट से मिले झटके के बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है. दरअसल आम आदमी पार्टी दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ AAP सुप्रीम कोर्ट जा सकती है. AAP सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि केजरीवाल कल यानी बुधवार को ही जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट.गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी.
Also Read: Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार में एक इंज जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता चीन, असम में गरजे अमित शाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










