Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार में एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता चीन, असम में गरजे अमित शाह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2024 6:34 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: असम के लखीमपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने चीनी आक्रमण के दौरान असम को बाय-बाय कहा था. उन्होंने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 को कभी नहीं भूल सकते.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की बेला में सियासी दल हर राज्यों में चुनावी सभा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर रिझाने में लगे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. उन्होंने प्रदेश के लखीमपुर में एक रैली की. अपने भाषण में शाह ने जमकर कांग्रेस पर हमला किया. अमित शाह ने कहा कि असम की जनता कभी नहीं भूल सकती कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में चीन के हमले के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश को बाय-बाय कह दिया था. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चीन एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है.
मोदी सरकार ने घुसपैठ पर लगाई रोक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बांग्लादेश से लगती सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ पर रोक लगाई. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के शासनकाल में चीन की हिम्मत नहीं है कि वो एक इंच जमीन पर भू कब्जा कर सके. अमित शाम ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला किया.
19 अप्रैल को करना होगा फैसला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली में लोगों से कहा कि आपको लोकसभा चुनाव यानी 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा. उन्होंने मंच से कहा कि यह फैसला करना होगा कि कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. अमित शाह ने कहा आपके पास दो विकल्प है इंडी गठबंधन या पीएम नरेंद्र मोदी. उन्होंने कहा कि यह फैसला आपको करना है.
असम बनेगा विकसित राज्य- अमित शाह
असम के लखीमपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश का साथ छोड़ दिया है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सालों लटका रहा. पीएम मोदी के समय में ही फैसला आया, भूमि पूजन हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










