Anna Hazare Video : शराब और पैसे में उलझ गए अरविंद केजरीवाल, बोले अन्ना हजारे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Feb 2025 12:22 PM
अन्ना हजारे
Anna Hazare Video : दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब और पैसे में उलझ गए.
Anna Hazare Video : दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए. उसके विचार अच्छे होने चाहिए. उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया. वे शराब और पैसे में उलझ गए. इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई. इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं. लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं. राजनीति में आरोप लगते रहते हैं. किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है. सच-सच ही रहेगा. जब बैठक हुई, तो मैंने तय किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं.” देखें वीडियो
बीजेपी मुख्यालय में जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही बीजेपी के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी. समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए. बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया. चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से बीजेपी 41 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 29 पर आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










