Ambedkar Nagar Assembly Constituency: आप लगाएगी हैट्रिक या पलटेगी बाजी, दिलचस्प होगा अंबेडकरनगर का चुनाव
Ambedkar Nagar Assembly Constituency
Ambedkar Nagar Assembly Constituency: साल 2020 के विधानसभा चुनाव अंबेडकर नगर विधानसभा सीट पर में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर चुनाव होने जा रहा है. आम इस सीट से हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है.
Ambedkar Nagar Assembly Constituency: अंबेडकर नगर देश की राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सीट है. साल 2020 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी. इस बार भी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है. बीते दो विधानसभा चुनाव में आम उम्मीदवार ने इस सीट से जीत दर्ज की है. पार्टी को इस बार हैट्रिक की उम्मीद है. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस की ओर से इस बार आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती मिल सकती है.
आंबेडकर नगर विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली जिले में स्थित है. यह दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. अंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र 2008 परिसीमन के अस्तित्व में आया है. दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आंबेडकर नगर के अलावा 9 अन्य विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बिजवासन, देवली, कालकाजी, संगम विहार, छतरपुर, पालम, तुगलकाबाद, बदरपुर और महरौली शामिल हैं.
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2020 के विधानसभा चुनाव अंबेडकर नगर विधानसभा सीट पर में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस सीट पर AAP प्रत्याशी अजय दत्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार खुशीराम चुनर को हराया था. अजय दत्त ने 28 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनर को मात दी थी. चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी यदुराज चौधरी ने तीसरी पोजीशन हासिल की
कैसा रहा था 2020 का चुनावी नतीजा
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| | | |
| डॉ अजय दत्त | आम आदमी पार्टी | 62,871 |
| खुशीराम चुनार | बीजेपी | 34,544 |
| यदुराज चौधरी | कांग्रेस | 2,138 |
| सतीश | बीएसपी | 620 |
| नोटा | नोटा | 496 |
| रश्मि रायकवार | निर्दलीय | 250 |
| नरेश कुमार चंडालिया | निर्दलीय | 84 |
अंबेडकर नगर से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची
2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो बार के विधायक और पार्टी नेता डॉ अजय दत्त को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बीजेपी ने खुशीराम चुनार पर दांव लगाया है. जबकि, कांग्रेस ने जय प्रकाश को टिकट दिया है. एक नजर डालते हैं विभिन्न पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर
| उम्मीदवार | पार्टी |
| | |
| डॉ अजय दत्त | आम आदमी पार्टी |
| जय प्रकाश | कांग्रेस पार्टी |
| खुशीराम चुनार | भारतीय जनता पार्टी |
| सेवा दास | बीएसपी |
| अरुण | हरियाणा जनसेवा पार्टी |
| गुलशन भारती | राइट टू रिकॉल पार्टी |
| दर्शन सिंह | आजाद समाज पार्टी |
| राजीव कुमार | भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी |
| अशोक कुमार | निर्दलीय |
अंबेडकर नगर सीट से रहे विधायकों की सूची
| विधायक | पार्टी | साल |
| अजय दत्त | आम आदमी पार्टी | 2020 |
| अजय दत्त | आम आदमी पार्टी | 2015 |
| अशोक कुमार | आम आदमी पार्टी | 2013 |
| प्रेम सिंह | कांग्रेस | 2008 |
यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










