दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, ISIS मॉड्यूल से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, बम बनाने की कर रहे थे तैयारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2023 10:39 PM
स्पेशल सेल ने बताया कि मुख्य आरोपी शाहनवाज को उसके 2 अन्य साथियों के साथ आज सुबह गिरफ्तार किया गया. एक अन्य आरोपी मोहम्मद रिजवान फरार है. उन्हें अदालत में पेश किया गया और 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दी गई. जब उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई तो अलग-अलग उपकरण बनाने के लिए विस्फोटक बरामद किए गए.
दिल्ली पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है. एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी का नाम मोहम्मद शाहनवाज है, वहीं दो उसके सहयोगियों हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिली है. इनके पास से विस्फोटक उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाले एलिमेंट्री प्लास्टिक ट्यूब, लोहे के पाइप, विभिन्न प्रकार के रसायन, टाइमिंग उपकरण और एक पिस्तौल तथा कारतूस मिले हैं.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP एचजीएस धालीवाल ने कहा कि स्पेशल सेल लंबे समय से इंडियन मुजाहिदीन और ISIS सरगना पर नजर रख रही है. ऐसे कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. इसी कड़ी में स्पेशल सेल ने पिछले महीने तीन लोगों के खिलाफ इनाम घोषित किया था, जिन पर विभिन्न विस्फोट मामलों में शामिल होने का आरोप था. मुख्य आरोपी शाहनवाज को उसके 2 अन्य साथियों के साथ आज सुबह गिरफ्तार किया गया. एक अन्य आरोपी मोहम्मद रिजवान फरार है. उन्हें अदालत में पेश किया गया और 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दी गई. जब उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई तो अलग-अलग उपकरण बनाने के लिए विस्फोटक बरामद किए गए.
#WATCH दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा, "स्पेशल सेल लंबे समय से इंडियन मुजाहिदीन और ISIS सरगना पर नजर रख रही है…ऐसे कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल ने पिछले महीने तीन लोगों के खिलाफ इनाम घोषित किया था, जिन पर विभिन्न विस्फोट मामलों में… pic.twitter.com/NsN9ky0c5D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2023
तीनों आरोपी कर चुके हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई
दिल्ली पुलिस का कहना है कि शाहनवाज को दिल्ली के जैतपुर से गिरफ्तार किया है, जबकि मोहम्मद रिजवान अशरफ और मोहम्मद अरशद वारसी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि तीनों आरोपियों को एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. सबसे बड़ी बात की तीनों आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं.
तीन लाख रुपये का इनामी था शाहनवाज
पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ का हवाला देते हुए कहा कि आरोपियों ने पश्चिमी और दक्षिण भारत के विभिन्न इलाकों की रेकी की थी तथा वे पश्चिमी घाट क्षेत्र में अपना अड्डा बनाना चाहते थे.अधिकारियों ने कहा कि शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था तथा उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था.
आतंकियों का पाकिस्तान कनेक्शन!
वहीं, पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के पास से विस्फोटक उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाले एलिमेंट्री प्लास्टिक ट्यूब, लोहे के पाइप, विभिन्न प्रकार के रसायन, टाइमिंग उपकरण और एक पिस्तौल तथा कारतूस मिले हैं. वहीं, बम बनाने से संबंधित जानकारी आरोपियों के सीमा पार यानी पाकिस्तान से भेजे जाने का संदेह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










