Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना पर अपडेट, फिर शुरू हो सकता है आवेदन; नए लोगों को मिलेगा लाभ
महतारी वंदना योजना (File Photo)
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. सरकार योजना का पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है. नए हितग्राहियों को आवेदन का मौका मिल सकता है.
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है. योजना से अब तक छूटे पात्र लोगों को जोड़ने के लिए पोर्टल फिर से खोला जा सकता है. इसके अलावा सरकार योजना का दायरा बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. जानकारी के अनुसार, दिव्यांग महिलाओं, कुछ श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, इन वर्गों को लाभ देने से पहले उनकी पात्रता, उम्र और दूसरी जरूरी शर्तें तय की जाएंगी. इसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. इससे योजना का लाभ पाने से वंचित कई लोगों को राहत मिल सकती है.
महतारी वंदन योजना में नए वर्गों को शामिल करने से पहले सरकार जरूरी जानकारी जुटा रही है. संबंधित विभागों से दिव्यांग और ट्रांसजेंडर महिलाओं की संख्या, उनकी उम्र और दूसरी जानकारी मांगी जा रही है. इन आंकड़ों से यह पता लगाया जाएगा कि कितने नए लोगों को योजना का लाभ मिल सकता है. साथ ही, नए हितग्राहियों को जोड़ने पर सरकार को कितना अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, इसका भी अनुमान लगाया जाएगा. इसके बाद योजना के विस्तार को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा.
महतारी वंदन योजना का आवेदन ऑनलाइन होगा
सरकार अगर महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला करती है, तो ऐसे पात्र लोगों को आवेदन का मौका मिलेगा, जो किसी वजह से पहले योजना से नहीं जुड़ पाए थे. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा. इसके बाद आवेदकों के दस्तावेजों की जांच होगी और यह देखा जाएगा कि वे योजना की शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं. पात्र पाए जाने वाले लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana : इस महीने नहीं आएंगे महतारी वंदन योजना के पैसे अकाउंट में, जानें वजह
69 लाख महिलाओं को हर महीने मिल रहे ₹1000
महतारी वंदन योजना का लाभ फिलहाल छत्तीसगढ़ की करीब 69 लाख महिलाओं को सरकार की ओर से दिया जा रहा है. योजना के तहत हर पात्र महिला के बैंक खाते में सरकार हर महीने 1,000 रुपये सीधे भेजती है. इस योजना पर सरकार हर महीने करीब 700 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए