Liquor Shop Closed : शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, 4 सितंबर को बंद रहेंगी सभी दुकानें

Updated:
विज्ञापन

शराब दुकान की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

Liquor Shop Closed : अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और शराब पीने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके काम की है. राज्य में एक दिन शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. ऐसे में जान लें कि दुकानें किस दिन बंद रहेंगी, ताकि आपको बाद में परेशानी न हो.

विज्ञापन

Liquor Shop Closed : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. राज्य सरकार ने इस दिन को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है. यानी पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी. इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में शराब खरीदने वालों को एक दिन पहले ही इसका ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट बार, होटल-बार में भी नहीं मिलेगी शराब

सरकारी आदेश के मुताबिक, 4 सितंबर को शुष्क दिवस के कारण छत्तीसगढ़ में सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस दिन दुकानों से किसी भी तरह की शराब नहीं खरीदी जा सकेगी. इसके अलावा शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब और अहाते भी बंद रहेंगे. यानी सिर्फ शराब की दुकानों पर ही नहीं, बल्कि शराब बेचने और परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों पर यह नियम लागू होगा. इसलिए अगर आपको शराब खरीदनी है या किसी बार में जाने का प्लान है, तो 4 सितंबर की तारीख जरूर ध्यान में रखें.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्माष्टमी के मौके पर प्रदेशवासियों से शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में पर्व मनाने की अपील की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है. इस दिन सभी शराब दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब और शराब बेचने या परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. आइए, इस पावन पर्व को भक्ति, शुद्धता और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं. जय श्रीकृष्ण.”


शराब, भांग और भांगघोटा से जुड़ी सभी फुटकर दुकानें रहेंगी बंद

4 सितंबर को शुष्क दिवस के कारण छत्तीसगढ़ में सिर्फ शराब की दुकानें ही बंद नहीं रहेंगी. इस दिन भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी. यानी इन दुकानों पर भी किसी तरह की बिक्री नहीं की जा सकेगी. राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस के दौरान शराब, भांग और भांगघोटा से जुड़ी सभी फुटकर दुकानों को बंद रखना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola