Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, 8 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो- एएनआई

Kal ka Mausam : पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, सरगुजा जिले में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश सामान्य रही और इसमें सामान्य से सिर्फ 2 फीसदी का अंतर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, 3 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और इसके क्षेत्र में कमी आने की संभावना है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहने वाला है. अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. जानें 8 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

03 सितंबर 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

04 सितंबर 2026 का मौसम : प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनी

05 सितंबर 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

06 सितंबर 2026 का मौसम : प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हो सकती है. साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

07 सितंबर 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है.

08 सितंबर 2026 का मौसम : राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. इस दिन भी मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola