Lok Sabha Election 2024 : बीरभूम में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान की हुई मौत तो गलसी में तृणमूल के दो गुट में हुआ संघर्ष
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 May 2024 1:59 PM
Lok Sabha Election 2024 : बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के गलसी एक ब्लॉक के जागुली पाड़ा गांव में सोमवार को तृणमूल के दो गुटों में गुटीय संघर्ष की घटना में दो टोटो चालक घायल हुए है. घटना के बाद उक्त इलाके में तनाव फैल गया.
Lok Sabha Election 2024 , मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में चौथे चरण के दौरान सोमवार को चल रहे मतदान के क्रम में बीरभूम लोकसभा सीट के तहत रामपुरहाट थाना के जाजी ग्राम जागोनी प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी कर रहे एक बीएसएफ जवान (BSF Jawan) की हार्ट अटैक के कारण रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर उक्त केंद्रीय जवान की मौत हो गई. चिकित्सक ने जवान को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक बीएसएफ जवान का नाम महेंद्र सिंह बताया है. मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे. जवान की इस मौत की घटना के बाद अन्य जवानों में मातम पसर गया.
गलसी में तृणमूल के दो गुट में संघर्ष
बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के गलसी एक ब्लॉक के जागुली पाड़ा गांव में सोमवार को तृणमूल के दो गुटों में गुटीय संघर्ष की घटना में दो टोटो चालक घायल हुए है. घटना के बाद उक्त इलाके में तनाव फैल गया. घटना में तृणमूल कार्यकर्ता और दो टोटो चालक घायल हो गये. आरोप है कि एक को लाठी, रॉड और पत्थर से उन्हें मारा गया और दूसरे को पीट-पीटकर सिर फोड़ दिया गया. इस घटना से स्वाभाविक रूप से एक बार फिर तृणमूल के दो गुट सामने आ गये हैं.
मारपीट में दो टोटो चालक घायल
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घायल टोटो चालक शेख हसमत विधायक रहमत मोल्ला के करीबी बताए जा रहे है और अजीजुल शेख गलसी एक ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष जनार्दन चटर्जी के करीबी अनुयायी है. हसमत मोल्ला ने आरोप लगाया है कि गांव के मतदाताओं को मतदान केंद्र लाने के दौरान ही उन्हें पीटा गया.घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. घायल अजीजुल शेख को बर्दवान मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. वहीं, हसमत मोल्ला को पुरसा अस्पताल ले जाया गया है. घटना के तुरंत बाद इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. इस घटना से गांव में उत्तेजना और तनाव कायम हो गया है.
Narendra Modi : दो दिवसीय दौरे पर कल बंगाल आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










