ePaper

प्रेमिका से चुपचाप रचाई शादी, घर ले चलने को कहा तो बिहार की युवती की हत्या कर फेंक दिया शव

Updated at : 21 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

Crime: तमिलनाडु की फैक्ट्री में काम करने वाले बोकारो के एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका से चुपचाप शादी रचाई.इसके बाद युवती ने जब उसे ससुराल ले जाने के लिए कहा तो युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

तमिलनाडु की फैक्ट्री में काम करने वाले बोकारो के एक युवक ने सहकर्मी युवती से डेढ़ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई. युवती ने जब उससे घर (ससुराल) ले चलने के लिए बार-बार जिद की तो उसने बोकारो लाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक खंडहरनुमा मकान के पास फेंक दिया. बोकारो पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रोहित पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मृत युवती का नाम लक्ष्मी कुमारी था और वह बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.

एफएसएल की टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने किया खुलासा

बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 19 जनवरी को शहर के बालीडीह इलाके के एक खंडहरनुमा मकान से युवती का शव बरामद किया गया था. शव और घटनास्थल की परिस्थितियों से यह माना गया था कि युवती की हत्या की गई है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई. रांची से एफएसएल की टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया. तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए पुलिस मृत युवती की शिनाख्त कर हत्या के आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

तमिलनाडु की फैक्ट्री में काम करते हुआ था दोनों के बीच प्यार 

बताया गया कि रोहित महतो और लक्ष्मी कुमारी एक साथ तमिलनाडु की फैक्ट्री में काम करते थे. दोनों के बीच प्यार हुआ और वर्ष 2023 के सितंबर महीने में दोनों ने वहीं शादी रचा ली. रोहित महतो ने इस शादी के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था. दूसरी तरफ लक्ष्मी लगातार घर ले चलने की जिद कर रही थी. 17 जनवरी को वह लक्ष्मी को साथ लेकर बोकारो स्टेशन पहुंचा और खाना खाने के बहाने उसे रेलवे के एक खंडहरनुमा क्वार्टर में ले गया. यहां उसने गला दबाकर लक्ष्मी की हत्या कर दी और इसके बाद दुपट्टे से उसके हाथ बांधकर शव को क्वार्टर के शौचालय में फेंक दिया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कपड़े इधर-उधर फेंक दिए थे. मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद रोहित महतो ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसके पास से मृतका का मोबाइल, आधार कार्ड एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: School Closed in Bhagalpur: 23 जनवरी तक भागलपुर में स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन