पूर्णिया में युवक ने की खुदकुशी, छह माह पहले किया था लव मैरिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2023 3:51 PM
पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोले में एक युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान साबिद के रूप में हुई है, जो पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव का रहने वाला था. साबिद ने सेमापुर गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था.
पूर्णिया. पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोले में एक युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान साबिद के रूप में हुई है, जो पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव का रहने वाला था. साबिद ने सेमापुर गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. साबिद के परिजन का आरोप है कि लड़की का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध था, जिस वजह से युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है.
साबिद के परिजन की मानें तो साबिद और मुस्कान की शादी 6 माह पूर्व हुई थी. दोनों के नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव के रहने वाले हैं. प्रेम प्रसंग में दोनों ने शादी की थी. वो शादी के बाद गांव छोड़कर पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोला में भाड़े के मकान में रह रहे थे. साबिद पेंटर का काम करता था. मृतक के परिजन की माने तो मुस्कान का किसी दूसरे लड़के के साथ अवैध संबंध था, जिस वजह से परेशान होकर साबिद ने खुदकुशी की है.
वहीं साबिद के पड़ोस में रहने वाले अहमद असर की माने तो साबिद काफी अच्छा लड़का था. वह सुबह घर से काम पर निकलता था, तो वापस शाम में घर लौटा था. साबिद के मौत की खबर जैसे ही उसके के गांव पहुंची सभी लोग अस्पताल पहुंचे गये. उसे मृत अवस्था में देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सबसे बड़ी बात सामने आती है कि अगर मुस्कान ने साबिद के साथ प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी, तो आखिर क्या वजह थी वह दूसरे लड़के के साथ संपर्क में थी. सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










