Video: ‘1978 के संभल दंगों के पीड़ितों को अब भी है न्याय का इंतजार’, BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 09 Jan 2025 2:49 PM

विज्ञापन
फाइल फोटो
फाइल फोटो

Sambhal: यूपी की योगी सरकार ने संभल में साल 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे का एक बार फिर से जांच कराने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

संभल में साल 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे की जांच फिर से की जाएगी. इस मामले में गृह विभाग के उप सचिव और मानवाधिकार आयोग ने संभल के डीएम और एसपी से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है. संभल दंगों की फिर से जांच के फैसले पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा, “संभल में बहुत कुछ छुपाया गया था और वहां हुई खुदाई से काफी तथ्य निकलकर सामने आए हैं. इतिहास के पन्ने खुलने से अत्याचार और अन्याय की गाथाओं के बारे में भी पता चला है, जिसमें लोगों की हत्याओं और नरसंहार के बारे में खुलासा हुआ है.”

पीड़ितों को न्याय दिलाना जरूरी: BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आगे कहा, “इन मामलों की जांच करना, पीड़ितों को न्याय दिलाना और दोषियों पर कार्रवाई करना जरूरी है. अगर इन सब बातों को लेकर आवाज उठाई जा रही है तो निश्चित रूप से उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए. पीड़ितों के परिजनों को अभी भी न्याय की उम्मीद है कि कैसे तत्कालीन सरकारों ने मजहबी तुष्टिकरण के नाम पर उनके साथ अन्याय किया.”

24 नवंबर को संभल में हुआ था बवाल 

योगी सरकार की तरफ से संभल में 1978 दंगों की जांच को फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया है. शासन को यह रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर सौंपनी है. आपको बता दें कि 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी. इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है.

46 साल बाद खुला कार्तिक महादेव का मंदिर

इस घटना के कुछ ही दिनों बाद संभल में एक प्राचीन कार्तिक महादेव का मंदिर मिला था, जो 46 साल बाद खुला था. इस मंदिर के खुलने के बाद यहां से पलायन कर चुके लोगों ने बताया था कि 1978 में हुए दंगों के कारण वह यह जगह छोड़कर गए थे. उस समय संभल में बहुत सारे हिंदू लोगों की हत्या हुई थी. 

इसे भी पढ़ें: बिहार में चूड़ा दही सियासत, नीतीश और लालू को न्योता विदेशी बता दिया चिराग को छांटा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन