ePaper

West Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में JDU,RJD और LJP की दिखेगी धमक, चिराग ने किया बड़ा ऐलान

Updated at : 01 Feb 2021 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में JDU,RJD और LJP की दिखेगी धमक, चिराग ने किया बड़ा ऐलान

West Bengal Election 2021: बिहार के सियासी संघर्ष (Bihar Politics) की आंच अभी धीमी नहीं हुई है. इसे बंगाल की खाड़ी तक जाना है. अप्रैल-मई महीने में होने वाले पश्चिम बंगाल (Paschim Bengal) के विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav)में बिहार की तीन पार्टियां भी आमने-सामने होंगी. भाजपा के इतर जदयू (JDU), राजद (RJD) और लोजपा (LJP) के भी वहां उम्मीदवार होंगे.

विज्ञापन

West Bengal Election 2021: बिहार के सियासी संघर्ष (Bihar Politics) की आंच अभी धीमी नहीं हुई है. इसे बंगाल की खाड़ी तक जाना है. अप्रैल-मई महीने में होने वाले पश्चिम बंगाल (Paschim Bengal) के विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav)में बिहार की तीन पार्टियां भी आमने-सामने होंगी. भाजपा के इतर जदयू (JDU), राजद (RJD) और लोजपा (LJP) के भी वहां उम्मीदवार होंगे. इस बाबत जहां जदयू वहां के राजनीतिक हालातों का आकलन कर रहा है.

वहीं राजद के दो वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी शनिवार की देर शाम कोलकाता पहुंचे. एक फरवरी को दोनों नेताओं की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात होगी. इसके बाद राजद के बंगाल चुनाव में उतरने और सीटों की संख्या पर आखिरी निर्णय होगा.

दूसरी ओर बिहार में जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतार चुकी लोजपा ने साफ तौर पर कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगी. पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. शनिवार को पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इस बात की घोषणा की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से पश्चिम बंगाल आदि जगहों पर चुनाव लड़ती रही है. जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. उन राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हो रही है. उन राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था. उसके बाद पार्टी ने वहां चुनाव लड़ने का फैसला किया है

Also Read: Bihar News: पाकिस्तानियों ने हैक किया वेबिनार, भद्दी गालियां देते हुए बम से उड़ाने की दी धमकी

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन