बिहार में वायरल बुखार से बढ़ी किडनी रोगियों की चिंता, पटना में 1350 रोगियों की जान पर खतरा

Updated at : 11 Sep 2021 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में वायरल बुखार से बढ़ी किडनी रोगियों की चिंता, पटना में 1350 रोगियों की जान पर खतरा

वायरल बुखार से किडनी के मरीजों की आफत और बढ़ गयी है. इन रोगियों को बुखार के बाद पेट में सूजन आ रहा है और जान तक चली जा रही है. डॉक्टरों ने लंबे समय से डायलिसिस करा रहे रोगियों को वायरल बुखार से हर संभव बचने की सलाह दी है.

विज्ञापन

पटना. वायरल बुखार से किडनी के मरीजों की आफत और बढ़ गयी है. इन रोगियों को बुखार के बाद पेट में सूजन आ रहा है और जान तक चली जा रही है. डॉक्टरों ने लंबे समय से डायलिसिस करा रहे रोगियों को वायरल बुखार से हर संभव बचने की सलाह दी है.

शहर के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ ओम कुमार का कहना है कि डायलिसिस करा रहे रोगी इम्यूनो कम्प्रोमाइज होते हैं यानी उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है. वायरल का संक्रमण उन्हें तगड़ा होता है.

संक्रमण और उससे होने वाली दूसरी दिक्कतें मरीज को अति गंभीर की श्रेणी में पहुंचा देती हैं. पीएमसीएच के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि शहर में करीब 1350 ऐसे मरीज हैं जो गुर्दा फेल रोगी है. जिनको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है, उसमें किडनी फेल रोगियों को खास बचाव करना चाहिए.

मालूम हो कि वायरल की तरह दिख रहे इस रहस्यमय बुखार से अब बच्चों के अंगों पर भी असर दिखने लगा है. उनके दिल, लिवर फेफड़े और किडनी जैसे अंग प्रभावित हो रहे हैं. उनमें मल्टी सिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसे लक्षण मिल रहे हैं. खास बात यह है कि इन बच्चों की जब कोविड की जांच की जाती है तो रिपोर्ट निगेटिव आ रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन