बिहार भाजपा: सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने में इस नेता की रही बड़ी भूमिका, निभाया अहम रोल…

Updated:
विज्ञापन

Bihar BJP News: भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार में संगठन की कमान सौंपी है. सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. कुशवाहा बिरादरी से आने वाले सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने में बड़ी भूमिका किसने निभाई, आइये जानते हैं..

विज्ञापन

Bihar BJP News: भाजपा ने बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. मुंगेर जिले के मूल निवासी सम्राट कुशवाहा समाज से आते हैं और उनकी नियुक्ति के जरिये भाजपा नेतृत्व ने बिहार में सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है. 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है और इसके अगले साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नजर है. यह तय है कि भाजपा बिहार में दोनों चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ही लड़ेगी. वहीं सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने में अहम भूमिका किसकी रही. आप भी जानिए..

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े की रही खास भूमिका

सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े की खास भूमिका रही है. तावड़े ने बिहार का प्रभारी बनाये जाने के बाद जिलों का दौरा किया था. माना जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व को उन्होंने राज्य की ताजा राजनीतिक हालात और भाजपा के पक्ष में बनने वाले राजनीतिक समीकरण का खाका सौंपा था. राज्य में पिछड़ी जातियों में कुशवाहा एक बड़ावोट बैंक है. इसी कड़ी में सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय को देखा जा रहा है.

कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका में थे संजय जायसवाल

सम्राट ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की जगह ली है, जो करीब छह माह से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में थे. सितंबर 2019 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये डॉ जायसवाल का कार्यकाल सितंबर, 2022 में ही पूरा हो गया था. प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 40 सीटें जीतेंगी. अगले साल 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव भी भाजपा जीतेगी.

Also Read: सम्राट चौधरी: राबड़ी सरकार में मंत्री, मांझी-नीतीश के भी रहे करीब, अब बिहार भाजपा के बने प्रदेश अध्यक्ष
जातीय राजनीति को लेकर स्पष्ट संदेश

सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आने वाले मजबूत और तेजतर्रार नेता माने जाते हैं. ऐसे में भाजपा ने सम्राट चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का चेहरा बना कर सूबे में जातीय राजनीति को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है. भाजपा का मानना है कि कभी जदयू के कोर वोटर रहे अति पिछड़ा समुदाय भाजपा की ओर अग्रसर हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन