अज्ञात महिला का शव बरामद

Updated at : 21 Jan 2017 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव बरामद

हाजीपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर के एनएच 77 पर बीते शुक्रवार की देर रात एकारा गुमटी के समीप एक 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने महिला के शव को रोड किनारे पड़ा देख घटना की सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलते ही सदर थान की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर के एनएच 77 पर बीते शुक्रवार की देर रात एकारा गुमटी के समीप एक 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने महिला के शव को रोड किनारे पड़ा देख घटना की सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलते ही सदर थान की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने भी उसे नहीं पहचाना. जिसे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला आसपास के इलाके की नहीं है. पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की महिला की मौत किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से हुई है. मगर अभी तक महिला कि पहचान नहीं हो पायी है. आसपास के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गयी. मगर किसी ने भी इस महिला की पहचान नहीं की. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की यह महिला वहां के आसपास के इलाके कि नहीं है. तो यह महिला एकारा गुमटी के समीप कैसे आयी, या फिर किसी ने इस महिला कि हत्या कर इसे कोइ और रूप देने के लिए इसे यहां फेंक कर तो नहीं चला गया है. पुलिस मामले कि हर बिंदु पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन