उपभोक्ताओं ने आवेदन दे डीएम से की शिकायत

Updated at : 03 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने आवेदन दे डीएम से की शिकायत

महुआ : अनुमंडल क्षेत्र के कन्हौली विशनपरसी पंचायत के राशन केरोसिन उपभोक्ताओं ने एक आवेदन जिलाधिकारी को देकर पंचायत में कार्यरत जनवितरण प्रणाली दुकानदार राजदेव पासवान पर सादा कागज पर हस्ताक्षर कराने एवं अंगूठे का निशान लगवा लिए जाने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में उपभोक्ता दिलीप पासवान, सुधा देवी, रीता देवी, गणेश […]

विज्ञापन

महुआ : अनुमंडल क्षेत्र के कन्हौली विशनपरसी पंचायत के राशन केरोसिन उपभोक्ताओं ने एक आवेदन जिलाधिकारी को देकर पंचायत में कार्यरत जनवितरण प्रणाली दुकानदार राजदेव पासवान पर सादा कागज पर हस्ताक्षर कराने एवं अंगूठे का निशान लगवा लिए जाने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में उपभोक्ता दिलीप पासवान, सुधा देवी, रीता देवी, गणेश पटेल, हरि पासवान, विजय पासवान, संजय पटेल, उत्तम कुमार, नीलम देवी के साथ अन्य ने लिखा है कि दुकानदार के पास जब राशन लेने गये तो उन्होंने ने सादा कागज पर अंगूठे का निशान एवं हस्ताक्षर करने को कहा. जब हम लोगों ने पूछा की ऐसा क्यों कर रहे है

तो गाली गलौज करते हुए बोले की यहां राशन लेना है तो सादा कागज पर हस्ताक्षर करना पड़ेगा. तभी अनाज मिलेगा. उपभोक्ताओं ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा की गयी व्यवहार पर रोष जाहिर करते हुए आवेदन डीएम को देकर किसी अन्य दुकानदार या पंचायत के पैक्स दुकानदार के यहां कोटा करने की मांग करते हुए डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के उपभोक्ताओं ने एक लिखित आवेदन डीएम को देकर राशन की मांग करने पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा लाठी डंडे से पीटने का आरोप लगाया है.

दिये गये आवेदन में पंचायत के उपभोक्ताओं ने लिखा है कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार रमेश ठाकुर से जब राशन की उठाव करने जाते है तो दबंगता से पेश आते है. उपभोक्ता जब विरोध करते है तो लाठी डंडे से मारपीट कर भगा दिया जाता है. उपभोक्ता फुलमंती देवी, सावित्री देवी, सीता देवी के साथ अन्य ने यह भी आरोप लगाया है कि बीते सितंबर और अक्तूबर से ही राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है. जिस कारण हम गरीब उपभोक्ताओं के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन